बरही : नाई समाज का अनुमंडल स्तरीय मिलन समारोह संपन्न

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बरही वन विश्रामागार में नाई समाज का बरही अनुमंडल स्तरीय एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने किया। इस दौरान समाज को सकारात्मक दिशाओं तक ले जाने, समाज से दहेज कुप्रथा को हटाने, नशा प्रथा को दूर करने सहित अन्य नकारात्मक विषयों से मुक्ति दिलाने की बात हुई। साथ ही नाई समाज का अनुमंडल स्तरीय समिति गठित करने की सहमति बनी, जिसको लेकर चुनाव प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि संगठन के अनोखी ताकत है। इसलिए सबसे पहले संगठन को मजबूत करने कु जरूरत है। 
मौके पर पंसस जीतू ठाकुर, सुबोध ठाकुर, पप्पू ठाकुर, युवराज ठाकुर, कालीचरण ठाकुर, किशोर ठाकुर, गणेश ठाकुर, मनोज कुमार, गुलाब कुमार शर्मा, लखन ठाकुर, महेंद्र कुमार शर्मा, बिनोद ठाकुर, केदार शर्मा, प्रयाग ठाकुर, विकास शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, सीताराम शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, जानकी ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, महेश ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, बालेश्वर ठाकुर, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse