टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के झरपो पंचायत मुखिया शिबुप्रसाद सोनी के हाथों रिबन काटकर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सोना पोखर मुहल्ला में दो प्रधानमंत्री आवास का उद्धाटन किया गया । लाभुकों में अजय महतो पिता बैजनाथ महतो ,सविता देवी पति राजू महतो है। वही भराजो पंचायत की मुखिया स्वास्तिका पांडेय के द्वारा भी अमनारी गांव के पीएम आवास लाभुक ललिता देवी पति असोक राम के नूतन आवास उद्धाटन कर लाभुक को गृह प्रवेश करवाया गया। इस अवसर पर लाभुकों में काफी उत्साह देखा जा रहा था।
मौके पर सचिन पांडेय, चिंतामणि प्रसाद (उच्चाबेड़ा), अजय महतो, राजू महतो अमनारी से महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पांडेय, धनेश्वर पासवान, ललीता देवी, सरजू रविदास समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse