टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। भाजपा प्रखंड इकाई टाटीझरिया ने प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के भगवान के रूप में जाने जाते थे। उन्हें आबा के रूप में लोग जानते थे। अंग्रेजों के खिलाफ वे उलगुलान किया और अंग्रेजों को नाकों चने चबाने को मजबूर किया। हम सब को उनके रास्ते पर चलने की जरूरत है।
मौके पर कैलाशपति सिंह, रजनीकांत चौधरी, महेश अगरवाल, उपेंद्र पाण्डेय, शैलेश सिंह, राजू यादव, अर्जुन राणा, अजय सिंह, बोधि महतो, रोहित पटेल, अमरेश सिंह, सहदेव यादव, होपन सिंह, ज्योतिष पंडा, अनिल प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, परमेश्वर यादव, कृष्णा साव, मुकेश मण्डल, जितेंद्र मंडल, गौतम कुशवाहा, लक्ष्मण यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse