हजारीबाग : स्थापना दिवस पर करियर स्टडी प्वाइंट में क्विज व करियर काउंसलिंग

 

निरंतर मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र : रीमा मिश्रा 

 

टीम एबीएन, ईचाक (हजारीबाग)। प्रखंड के हदारी में स्थित  संचालित कोचिंग करियर स्टडी प्वाइंट में कोचिंग के स्थापना दिवस व झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर क्विज व करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चाणक्य आईएएस एकेडमी के जनरल मैंनेजर श्रीमती रीमा मैंम व पॉलिटिकल साइंस स्कैनर के लेखक बिपिन कुमार थे। रीमा मैंम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा निरंतर मेहनत से सफलता मिलती है। विद्यार्थी हरदम बड़ा करने का मन मे विचार लाएं उदाहरण देते हुए कही की अगर आप स्टार छूने की सपना रखते हैं तो आप अवश्य ही मून छू लेंगे।वही लेखक बिपिन कुमार ने कहा कि क्विज से प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।सफलता के लिए समय के अनुसार प्रत्येक कार्य को करना जरूरी है।आयोजित क्विज में ग्रुप इ से बादल और अमिशा कुमारी अव्वल रहें।अव्वल प्रतिभागी को चाणक्या आईएएस एकेडमी के सौजन्य से रीमा मैंम द्वारा पुरस्कार दी गयी। कार्यक्रम में शिक्षक आकाश कुमार,रंजीत कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse