टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा नारायणदास ग्रोवर तथा भगवान बिरसा मुंडा जयंती धूम - धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वैदिक महाहवन से की गई।तत्पश्चात दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। सभा में भगवान बिरसा मुंडा तथा डीएवी आंदोलन के प्रणेताओं में अग्रणी महात्मा नारायण दास ग्रोवर के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला गया, साथ ही भजन की मोहक प्रस्तुति की गयी।
विद्यालय की सुपरवाइजरी हेड श्रीमती राजश्री मिश्रा ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से ही महान बनता है। ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी, इनके जीवन से हमें सदा जीवन, उच्च विचार की सीख मिलती है।
प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने अपने संदेश में दोनों महान विभूतियों के प्रति भावांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि धरती आबा गरीब किसान एवं मजदूरों के लिए भगवान ही थे।
सरदारी आंदोलन के साथ साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। डीएवी आंदोलन में, अविभाजित बिहार के दधीचि महात्मा ग्रोवर की भूमिका अद्वितीय रही है। उन्होंने बिहार, उड़ीसा, झारखंड आदि राज्यों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के निमित्त दो सौ से भी अधिक डीएवी विद्यालय खोले। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही डीएवी संस्थाएं झारखंड एवं बिहार में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। शांतिपाठ तथा वैदिक जयघोष के साथ प्रार्थना सभा समाप्त हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse