टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15 नवंबर, 2022 को पूर्वाह्न 9 बजे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री माननीय मिलिंद जी परांडे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा में माला अर्पण किए तथा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान बिरसा मुंडा एक धर्म योद्धा थे। जिन्होंने ब्रिटिशों के दमनकारी नीतियों तथा ईसाई मिशनरियों के संयंत्रों के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष किए थे।
उन्होंने कहा, भगवान बिरसा मुंडा का धनुष अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का प्रतीक वहीं उनके जनेऊ सामाजिक समरसता का प्रतीक के रूप में है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा स्वयं रामायण एवं भागवत अध्ययन व अभ्यास किया और अपने परंपरा एवं संस्कृति के रक्षार्थ निरंतर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा आज देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। देश के अनेक जनजातीय महापुरुषों ने ब्रिटिश ईसाई एवं मुस्लिमों के विरुद्ध लड़ाई में शेष हिंदू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किए थे।
माला अर्पण के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग का मंत्री विकास सिंह, रांची विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर हितचिंतक अभियान प्रमुख नागेंद्र शुक्ला, महानगर सहमंत्री विश्वरंजन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse