उलिहातू में भगवान बिरसा को नमन कर राष्ट्रपति ने झारखंड वासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं। यहां गार्ड आफ आनर लेने के बाद धरती आबा बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातू गयीं। इससे पहले राष्ट्रपति ने झारखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति ने आॅफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जोहार झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं! मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नये आयाम स्थापित करें।  
मौके पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं! जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है।  उनकी जीवनशैली, विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse