बाघमारा : झारखण्ड कोल कंपनी डिपो से भारी मात्रा में कोयला जब्त

 

टीम एबीएन, बाघमारा (धनबाद)। बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खानुडीह मौजा स्थित जंगल के वनरोपण क्षेत्र में संचालित झारखण्ड कोल कंपनी डिपो में रविवार को धनबाद फॉरेस्ट डिवीजन की टीम ने सहायक वन संरक्षक एके मंजुल के नेतृत्व में छापेमारी की। मौके पर डिपो संचालक को शो काज किया गया। जंगल के बीच परिवहन के रास्ते को देख छापेमारी दल भौंचक रह गया। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) ने कोल डिपो के संचालक मुन्ना यादव से डिपो के लाइसेंस को लेकर जमीन संबंधी कागजात, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त सर्टिफिकेट, परिवहन सर्टिफिकेट आदि कागजात देख पूछताछ की।
भारी मात्रा में मिला कोयला
एसीएफ ने बताया कि कोल डिपो का कुछ भाग वनरोपण क्षेत्र में है। जिसके संचालक ने जमीन का अतिक्रमण किया है। कोल डिपो से भारी मात्रा में कोयला मिला है। कोयले की ढुलाई भी क्षेत्र के रास्ते से हो रही है। नतीजन कई पेड़-पौधे भी नष्ट कर दिये गये हैं। कोयला खनन किस खदान से हो रही है, इसकी जांच की जा रही है। इस बाबत डिपो संचालक शो काज किया गया है। एसीएफ ने पत्रकारों को बताया कि बाघमारा क्षेत्र में कई जगह अवैध तरीके से कोयला खनन की सूचना मिली है। इसका निरीक्षण टीम कर रही है। छापमारी में वनपाल पीएन रजक, यादव प्रजापति, राजेश कुमार यादव, पंचम कुमार रजक, ओम प्रकाश आजाद, मोहम्मद सहजाद अली आदि शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse