सरकार की लचर व्यवस्था से डीलर और कार्डधारी बेबश : ओम प्रकाश

 

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। पीडीएस दुकानों में झारखंड सरकार की लचर व्यवस्था के कारण राशन कार्ड धारी एवं दुकानदार काफी बेबस हैं। उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मेहता ने कही।  श्री मेहता ने यह भी कहा कि सबसे पहले झारखंड सरकार द्वारा पीडीएस दुकानों में जो वेटिंग मशीन दिया गया है। वह 1 ग्राम कम और ना ही 1 ग्राम अधिक एक्सेप्ट करता है। रही बात कार्डधारियों का अंगूठा लगाने की तो प्रत्येक माह की चावल के लिए दो बार, एवं गेहूं के लिए दो बार, फिर नमक मिल रही है तो उसके लिए भी अंगूठा लगानी पड़ रही है। इसके अलावा एक्स्ट्रा राशन के लिए भी चावल के लिए दो बार और गेहूं के लिए भी दो बार राशन कार्ड धारियों को अंगूठा लगानी पड़ रही है। मिलाजुला कर एक कार्ड धारी को एक माह का राशन उठाने के लिए 8 से 10 बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है। जिससे कार्ड धारी के साथ-साथ जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भी काफी परेशान हैं और परेशानी का जो सबसे बड़ा कारण मशीन चलाने के लिए उपलब्ध सरवर यानी नेटवर्क का भी है।  
झारखंड सरकार द्वारा जो नेट की व्यवस्था की गई है। वह वर्तमान समय में 2जी है। जिससे नेटवर्क का काफी प्रॉब्लम है। यही 2जी के जगह पर अगर 4ॅ हो जाती तो शायद सर्वर का इतना प्रॉब्लम नहीं होता। सरवर का खामियाजा यहां के कार्ड धारियों एवं दुकानदारों को भी भुगतना पड़ रहा है। 1 दिन में कोई भी दुकानदार अगर बहुत मेहनत करता है तो 10 से 12 कार्ड धारियों को राशन दे पाता है। दिन दिन भर कार्ड धारी इंतजार करते रहते हैं। लेकिन पता चलता है। कि शाम तक भी राशन उठा नहीं पाते हैं और खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ता है। उन्होंने पीडिएस दुकानों की लचर व्यवस्था को सुधारने एवं सरवर के लिए 2जी के जगह 4जी लाने की मांग झारखंड सरकार से की है। ताकि पीडीएस दुकानदारों के साथ-साथ राशन कार्ड धारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse