टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड के गोबरबंदा पंचायत में सोमवार को पंचायत परिसर में 130 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण में उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता एवं मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया रंजीत कुमार मेहता ने किया।
उप प्रमुख ने कहा कि सरकार की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण करने वालों में उप मुखिया साजमा खातून, वार्ड सदस्य गोपाल सिंह, अर्जुन प्रसाद, सुभाष कुमार, सुनीता देवी, पुनम देवी, अनिता देवी, निखत परवीन, शशि देवी, फरीना खातून, बीएफ टी कैलाश कुमार अशोक राम अकील अंसारी के अलावा कई लोग शामिल थे। मौके पर कंबल पाने वाले कई गरीब वृद्ध एवम पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse