टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। जीएम महाविद्यालय ईचाक में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन और देश के भविष्य बच्चो के साथ बाल दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने कहा कि आज के बच्चे न केवल देश के भविष्य है बल्कि समाज और परिवार के भी भविष्य है इसलिये बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ अपने घर के सभी कार्यों मे शामिल होना चाहिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चो के साथ समय बिताते हुए खुद भी बच्चे बन जाते थे। चाचा नेहरू हमेशा कहते थे कि देश के विकास में बच्चो की भागीदारी आवश्यक है क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य है। इसलिए जरूरी है कि बच्चो की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चे राष्ट्र कि बहुमूल्य संपति है और आने वाले कल की उम्मीद भी बच्चे है। इसलिए इन्हे उचित देख भाल और प्यार मिलना चाहिए।
महाविद्यालय के प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि 14 नवंबर के दिन ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिन मानते है। पंडित जवाहर लाल नेहरू जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह बच्चो से बहुत प्यार और लगाव रखते थे। इन्होंने हमेशा बच्चो को अपने जीवन में अधिक महत्व दिया बच्चो के प्रति इनके प्यार और लगाव के कारण ही बच्चे इन्हे चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक प्रसाद ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रत्नेश कुमार राणा, रियाज अहमद, अजीत हांसदा, अजय उरांव, संगम कुमारी, गायत्री शर्मा, विनोद कुमार मेहता, कृष्ण कुमार मेहता, राजकुमार, प्रिया कुमारी, सुनीता टोप्पो, संजय प्रजापति, ललिता देवी का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse