टाटीझरिया : बेडम पंचायत के शिविर में कई मामलों का त्वरित निष्पादन

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड के आखिरी पंचायत बेड़म में शिविर का आयोजन किया गया।  
शिविर में फूलो झानो आशीर्वाद योजना की ओर दो लाभुकों के बीच 30,000 रुपये, इसके अलावा मनरेगा के तहत 10 ग्रामीणों के बीच जॉब कार्ड का वितरण, केसीसी अंर्तगत दो लाभुको के बीच 70 हजार का चेक, 6 लाभुकों को धोती-साड़ी, एक दिव्यांग, एक विधवा व तीन वृद्वजनों को पेंशन और सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 61 किशोरियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 5 लाभुको के बीच 10 किलो सरसों बीज, 6 लाभुकों को ग्रीन कार्ड, जेएसएलपीएस के द्वारा दो लाभुको के बीच आइस बॉक्स का वितरण गया।  
शिविर में मुख्य रूप जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु खलखो, जिप सदस्य रामप्रसाद, प्रमुख संतोष मण्डल, बीडीओ सह सीओ शाईनी तिग्गा, मुखिया सुमित्रा देवी, उपमुखिया मनोज कुमार उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न विभाग का स्टॉल लगाया गया था। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse