टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव ठाकुर मुहल्ला रोड़ स्थित बीएम मेमोरियल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य कैलाश कुमार व संचालन शिक्षक पिंटू कुशवाहा ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से 10वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 100 मीटर की दौड़, कुर्सी रेस, सुई धागा, बिस्कुट रेंस, बोरा पहन कर रेस एवं फुटबॉल प्रतियोगिता किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बहुत ही बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। मौके पर निर्देशक संदीप कुशवाहा ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं, जो बच्चे जितना मेहनत करेंगे उतनी ही उनमें निखार आयेगी। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना कैरियर बना सकते हैं।
मौके पर मुख्य रुप से रंजीत कुमार, ब्रह्मदेव सिंह चौहान, विनोद नायक, आमीन अंसारी, दिलेश्वर दास, एरिका टोप्पो, अंजू कुमारी, अनु कुमारी, उमेश कुमार, सरिता, संदीप शर्मा, आनंद पासवान, सोनू कुमार, सृष्टि कुमारी, आंचल कुमारी, मौशिकता राणा, मुकेश कुमार, मनीषा कुमारी, एरिका टोप्पो, विकास कुमार, जेमा तिग्गा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse