टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। सदर प्रखंड के सरौनी में दहशत मचाने के बाद 22 हाथियों का झुंड सोमवार को दारू प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश कर गया। प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के प्रवेश करने की सूचना पाकर ग्रामीण काफी दहशत में आ गए। दिग्वार पंचायत होते हुए हाथियों का झुंड कवालु के रास्ते से जाकर जिनगा चाया के जंगलों में प्रवेश कर गया।
प्रवेश करने के दौरान कवालु निवासी योगेंद्र सिंह के कई एकड़ में लगी टमाटर, राहड़, आम बागवानी को रौंद दिया। इस दौरान यह गनीमत रही कि टमाटर की रखवाली कर रहे किसानों को कोई क्षति नहीं पहुंची। हाथियों ने प्रखंड प्रमुख कुमारी स्वेता,अशोक यादव,सहदेव राम, जानकी महतो, बिसुन महतो सभी रामदेव खैरिका निवासी के खेत मे लगे धान को नष्ट कर दिया। सुरेश यादव जिनगा निवासी की चहारदीवारी तोड़ दी। समाचार लिखे जाने तक हांथीयों का झुंड जिनगा के जंगलों में छठ घाट और सुरेश यादव की मुर्गी फार्म के पास जमे थे।
ग्रामीणों को अंदेशा है कि शाम ढलते ही हांथीयों का झुंड उनके बस्ती में प्रवेश कर सकता है जिस कारण वे सब काफी दहसत में है।ग्रामीण झुंड बनाकर हांथीयों को भगाने की जुगत लगा रहे थे। ग्रामीणों को वन विभाग की तरफ से भी आस्वाशन मिला है उनकी टीम हांथीयों को दूर खदेड़ने में उनकी मदद करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse