टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के मसमानो बाजारटांड में 14 नवंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अमित बेसरा ने किया। इस दौरान बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, प्रमुख बरिया देवी, स्थानीय मुखिया ममता कुमारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के तहत लगाये गये स्टॉलों में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किये गये। मौके पर प्रखंड के वरीय अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य ग्रामीणों को सुविधा पहुंचाना है। जो सुविधाएं प्रखंड कार्यालय में मिलती है। फिलहाल यह सुविधा आपके गांव में दी जा रही है। इसका लाभ उठाएं। बीडीओ ने योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि कोई भी व्यक्ति यहां आवेदन दे सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि वह व्यक्ति इसी पंचायत का हो। सीओ ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृधि आदि योजना की जानकारी दी।
कार्यक्रम में 20 योजनाओं का शुभ आरंभ हुआ। महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत चेक, जरूरत मंदों को कंबल, मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बाल विकास, सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को सुविधा मुहैया कराया गया। मौके पर सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse