झारखंड के हिंदू समाज के बीच अनेक चुनौतियां, हितचिंतक बन समाज को बनायें सशक्त : मिलिंद परांडे

 

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद की हितचिंतक अभियान विगत 6 नवंबर से पूरे राष्ट्र में चल रहा है, जो 20 नवंबर तक चलेगा । झारखंड प्रांत में भी यह अभियान  उत्साह पूर्वक चलाया जा रहा है। हितचिंतक अभियान को गति प्रदान करने की दृष्टिकोण से आज दिनांक 14 नवंबर 2012 को  विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे का रांची प्रवास हुआ जिसमें पहाड़ी मंदिर, कृषि बाजार पंडरा, रातू, हटिया चौक, हिनू चौक, डोरंडा, चुटिया एवं लालपुर चौक में हितचिंतक अभियान चलाया गया। इस क्रम में सैकड़ों श्रमिक, मजदूर, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, उद्योगपति आदि हितचिंतक बने।  


हितचिंतक अभियान के कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा हिंदू समाज के बीच जिहाद, घुसपैठ, धर्मांतरण, हिंदू कन्या रक्षा, गोरक्षा, उग्रवाद जैसे अनेक चुनौतियां हैं। चुनौतियों से मुक्त होने के लिए समाज को संगठित होना आवश्यक है। हिचिंतक के माध्यम से हम गृह संपर्क कर रहे हैं। आज के हितचिंतक कल के कार्यकर्ता बनकर समाज का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा देवों का आराधना तो हमारा धर्म है ही परंतु उससे भी बड़ा धर्म देश, धर्म, संस्कृति एवं पुण्य भूमि की रक्षा हेतु कार्य करना उससे भी बड़ा धर्म है। भगवान बिरसा मुंडा सदैव सनातन संस्कृति के रक्षार्थ कार्य करते रहे। उनके इसी कार्य के कारण ही ईसाई अंग्रेजों ने कारागार में बंद किए एवं ईसाई अंग्रेजों के जेल में ही प्राण की आहुति भी देनी पड़ी। उन्होंने कहा पूतना के जैसा हिंदू समाज के बीच ईसाइयों का कार्य चल रहा है जो सनातन परंपरा एवं संस्कृति के लिए विष के समान है। ऐसे बहुरूपिया को पहचान कर समाज में कहीं घुसपैठ न करें उसकी सभी को प्रयास करना होगा। उन्होने कहा मुस्लिमों के द्वारा पाकुड़, साहिबगंज सहित झारखंड के सभी जिलों में जनजातीय महिलाओं को लक्षित कर उन्हें विवाह करके उनके संस्कृति के साथ साथ धन-संपत्ति को भी हड़प रहे हैं, उनके नाम से राजनीति तक भी कर रहे हैं। 
 

उन्होंने कहा देश में हितचिंतक अभियान उत्साह पूर्वक चल रहा है। देश के अंदर एक करोड़ हितचिंतक बनाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता ढाई लाख गांव में संपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद देश के अंदर अनाथालय, वृद्धाश्रम, विद्यालय, महाविद्यालय, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र आदि चलाकर वंचित व कमजोर समाज को सबल एवं सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। 

कार्यक्रमों में विशेष रूप से हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप रूंगटा,क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सहमंत्री विकास सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, महानगर हितचिंतक अभियान संयोजक नागेंद्र शुक्ला, महानगर सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपारानी कुंज, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र,  मजदूर नेता ललित ओझा, रेनू अग्रवाल, निशांत यादव, रोहित पांडेय, अशोक पांडेय, मदन विश्वकर्मा, समीर उरांव, हरी प्रसाद महतो, अरुण सिंह, प्रमोद जायसवाल, ग्रामीण जिला मंत्री रोबिन  कुमार, सहमंत्री रोशन चौधरी, दुर्गा वाहिनी विभाग सँयोजिका काजल सोनी, जिला प्रचारक बॉसकीनाथ, महेंद्र कुमार, अखिलेश मिश्रा, स्वामी  दिव्य ज्ञान, शिशु रोग चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार, अधिवक्ता राजेंद्र कृष्ण, उद्योगपति महावीर रुंगटा अधिवक्ता अजय कुमार पाठक अधिवक्ता अनिल कुमार पांडे अधिवक्ता प्रशांत विद्यार्थी अधिवक्ता अमित कुमार राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप महानिदेशक रंजीत कुमार तिवारी, अधिवक्ता आशुतोष कुमार,अनिकेत कुमार, गौरव कुमार, रवि शंकर कुमार, विजय शंकर तिवारी सहित सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही। उक्त जानकरी झारखंड विहिप के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse