टीम एबीएन, हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पंडित नेहरू की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मौके पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। बीएड की प्रशिक्षु शांति एवं समूह ने स्वागत गीत गा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्याख्याता डॉ पुष्पा कुमारी सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निमार्ता व शांतिदूत थे। उन्होंने औद्योगिकीकरण की व्यवस्था कर रोजगार और देश की आर्थिक सुदृढता के लिए काम किया। व्याख्याता जागेश्वर रजक ने कहा कि पंडित नेहरू गांधीजी के सच्चे सिपाही थे। उन्हें देश की प्रगति के लिए नींव डालने वाले महापुरूष की संज्ञा दी।
मौके पर पंडित नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनैतिक, आार्थिक, सामाजिक व साहित्ययिक क्षेत्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं के बीच भाषण, गीत, म्युजिकल चेयर व अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु सचिन कुमार, रिया व अन्य ने चाचा नेहरू जीवन तथा उनके शिक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। मंच संचालन प्रशिक्षु कशिश राज व मनीष कुमार दास एवं धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता लीना कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में व्याख्याता अनील कुमार, संदीप खलको, महेश प्रसाद, दीपमाला, रचना कुमारी, दिलीप सिंह, रूपेश कुमार दास, संदीप कुमार सिन्हा तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी विकास कुमार, पम्मी कुमारी, संजय वर्मा एवं ज्योति हेमा एक्का का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse