एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना बाल दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से बाल दिवस समारोह मनाया गया। मौके पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। 
बाल दिवस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना सभा में विशेष प्रस्तुति दीं। विद्यालय की सुपरवाइजरी हेड श्रीमती राजश्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का स्वर्णिम काल होता है, जब वे स्वयं के व्यक्तित्व का चहुमुखी विकास करते हैं। इस समय बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान अर्जन पर विशेष बल देना चाहिए, क्योंकि इसी समय उनके जीवन की दशा और दिशा निर्धारित होती है। 
बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक कक्षा के बच्चों  ने पिकनिक का आनंद उठाया ।कक्षा तृतीय से सप्तम तक के विद्यार्थियों  के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। सभी  कक्षा के विद्यार्थियों को बारी-बारी से बाल चलचित्र (ब्लू अंब्रेला) दिखाया गया तथा उच्च माध्यमिक कक्षा के बच्चों के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।साथ ही जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को  शैक्षणिक भ्रमण के लिए नामकुम स्थित लाह शोध संस्थान (प्लांडू) ले जाया गया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि निश्चल बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं। उन्हें सर्वांगीण विकास का अवसर प्राप्त होना चाहिए। साथ ही उनको उचित मार्गदर्शन देकर देश के योग्य नागरिक के रूप में तैयार किया जाना चाहिए। मौके पर पूरे विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। सभी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से दमकते दिखाई दिये। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse