टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक हिन्दू महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और जबरन निकाह करवाकर धर्मान्तरण करवाने का आरोप लगाया है। यहां पीड़िता ने पुलिस शिकायत में शाहिद अंसारी, अरबाज़ अंसारी और मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदस्य को नामजद किया है। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने 6 महीने पहले ही उनकी बेटी के अपहरण की धमकी दी थी।
अपहृत नाबालिग की मां ने घटना की शिकायत केरेडारी थाने में की है। शिकायत में पीड़िता ने अपहरण का मकसद नाजायज धर्मान्तरण और जबरन निकाह की साजिश बताया है। पीड़िता के मुताबिक अपहरण के आरोपित 2 बाइकों पर सवार हो कर आये थे।
शिकायतकर्ता के मुताबिक तब आरोपित शाहिद के अम्मी-अब्बू अंजुमन कमेटी के सदर हबीब मियां के साथ घर में घुसकर बेटी का निकाह करवाने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया है कि तब आरोपितों ने अपनी बात से इंकार करने पर उनकी नाबालिग बेटी जबरन उठा ले जाने की धमकी दी थी। शिकायत में यह भी दर्ज है कि इस दौरान आरोपितों ने पीड़ित परिवार से गांव में बने रहने के लिए हिसाब से रहने को धमकाया था। अपहृत की मां ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
हिन्दू संगठनों के भूख हड़ताल के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सजग हुई और लड़की बेंगलुरु में बरामद की गई है। उक्त बातों की जानकारी हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने दी। हालांकि पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने लड़की के हजारीबाग पहुंचने और न्यायालय में उसके बयान दर्ज करवाने के बाद विस्तार से कैमरे पर इसे साझा करने की बात कही है। साथ ही यह भी बताया कि उक्त लड़की 6 माह पूर्व भी घर से फरार हुई थी उसके बाद थाने में शिकायत हुई और लड़की को वापस लाया गया था। हालांकि उस समय लड़की ने यह नहीं बताया कि किसके साथ वह फरार हुई थी अब चुकी आने वाले समय में लड़की के शादी ब्याह में कोई परेशानी न हो ऐसा सोच कर परिवार के लोग कैमरे पर कुछ बोलने से बचना चाह रहे हैं।
हजारीबाग से भाजपा के सदर विधायक मनीष जयसवाल ने इस पूरे मामले पर झारखंड सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में यह आम बात हो गयी है। एक समुदाय विशेष के लोग किसी का भी अपहरण कर कुछ भी कर रहे हैं। जिसको देखते हुए इस पर लगाम लगाने की जरूरत है और कार्यवाही करवाने की जरूरत है ताकि एक उदाहरण पेश हो सके। ऐसा आने वाले समय में कोई करने से पहले सौ बार सोचे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse