एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब के अमृतसर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक अमृतसर में सोमवार तड़के 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 3.42 बजे आया जिसका केंद्र अमृतसर से 145 किलोमीटर दूर था।
एनसीएस के मुताबिक यह भूकंप जमीन के नीचे 120 किलोमीटर की गहराई में आया। इससे पहले शनिवार रात उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को आये भूकंप के तेज झटके में चंडीगढ़ में एक आर्ट कॉलेज की दीवार गिर गयी थी। गनीमत रही कि इसमें कोई हादसा नहीं हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात 8 बजे के आसपास भूकंप आया था, लेकिन सरकारी आर्ट कॉलेज की दीवार रात 10 बजे ढह गयी थी। पिछले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।
पिछले दो दिनों में कई भूकंप के झटके : शनिवार रात आए भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली तक में महसूस किये गये थे।
एनसीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गयी थी। हालांकि इसका केंद्र नेपाल में बताया गया था। नेपाल के भूकंप पर निगरानी रखने वाली संस्था के मुताबिक भूकंप का केंद्र बजहांग में था। इतना ही नहीं उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। शनिवार को राज्य के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में शाम करीब 4.25 बजे 3.4 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse