टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13 /11/2022 को झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सभी जोन एवं क्षेत्रीय परिषद के सदस्य पहुंचे थे। निगम प्रबंधन से यूनियन से किये इकरारनामा पर चर्चा की गयी। एक सूर से सभी सदस्यों ने प्रबंधन के विरुद्ध आवाज उठाया एवं बोला गया यह वादाखिलाफी है। प्रबंधन द्वारा लगातार पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी जा रही है। वहीं किसी भी कर्मचारी को आज तक कोई प्रोन्नति नहीं दी गयी है। उल्टा तृतीय संवर्ग के तकनीकी कर्मी को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी बना दिया गया है। प्रबंधन का आदेश के कारण सभी कर्मियों का प्रोन्नति कहीं-कहीं तो वार्षिक वेतन वृद्धि तक रोक दी गयी है। प्रबंधन के आदेश संख्या 548 दिनांक 2/9/22 के कारण फील्ड में दुविधा की स्थिति है।इस संदर्भ में कई बार अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक से गुहार लगायी गयी लेकिन न्याय नहीं मिला। निदेशक (मानव संसाधन) से कई बार वार्ता हुई हुए वे यूनियन से सहमत भी हुए लेकिन अपने गलत आदेश को वापस नहीं लिये। जिससे हम सभी कर्मियों में भारी असंतोष हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 6 दिसंबर को निगम मुख्यालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन तथा 7 दिसंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया है।।संघ के महामंत्री वरुण कुमार ने बताया कि तकनीकी कर्मी का प्रोन्नति बाधित है। वहीं मुख्यालय में लेखा शाखा एवं सामान्य शाखा के कर्मियों को भी प्रोन्नति नहीं दी गई है जो अति दुखद है। संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगें नहीं मांगी गयी, तो आगामी 6 दिसंबर से बोर्ड मुख्यालय के समक्ष आंदोलन की जायेगी। इसकी सारी जवाबदेही बोर्ड प्रबंधन की होगी। आज की बैठक में सभी एरिया बोर्ड एवं सर्किल से निम्न साथी उपस्थित हुए थे, जिनमें संघ के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार विद्यार्थी, विनय कुमार, उप महामंत्री सुशील तुरी, अरुण कुमार, संदीप प्रसाद, हरिराम महतो, नितेश तिवारी, रमेश कुमार, जाफर तैयार, प्रभात मिश्रा, प्रवीण कुमार रजक, मनोज कुमार रजक, नवनीत चौबे, आलोक विद्यार्थी, मनोज कुमार, उमेश उरांव, अनित करण, विकास कुमार, मंजीत प्रसाद तथा बहुत सारे केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित हुए थे। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse