टीम एबीएन, रांची। रांची धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चारण के बीच अखंड सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत हो गयी। श्री श्री बालाजी धाम बर्नपुर के संतोष भाई के सान्निध्य में शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में लगातार 23 नवंबर तक अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ होगा। स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन में आसनसोल से आये पंडित दिलीप शास्त्री द्वारा कराये गये गणेश पूजन और 31 जोड़ों ने सामूहिक पूजन के साथ अखंड हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत की। इस दौरान कथावाचक राम मोहन महाराज द्वारा श्री राम हनुमत कथा का वाचन सुंदरकांड पाठ और रानी सती दादी का मंगल पाठ भी होगा। आयोजन के मुख्य यजमान अनिल अग्रवाल ने धर्मपत्नी शोभा अग्रवाल के साथ पूजन करवाया। मौके पर सवामणी और दोपहर के भंडारे का आयोजन समाजसेवी डूंगरमल अग्रवाल और श्याम के भंडारे का नरेश कुमार सरावगी, किशन बंसल पुरुषोत्तम बागड़िया रीता टाटिया और अजय जैन ने किया। मीडिया प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि 15 नवंबर मंगलवार से 19 नवंबर तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक भक्तों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ भी किया जायेगा। पाठ में शामिल होने के लिए विशेष कार्ड की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान प्रख्यात भजन गायकों ने 20 नवंबर को शाम 6 बजे से भजनों की अमृत वर्षा भी होगी। आयोजकों ने रांची के धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस अनुष्ठान में शामिल होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और पुण्य के भागी बनें। धार्मिक अनुष्ठान में राजेश लाडिया, पवन अग्रवाल, संदीप गोयल, राहुल अग्रवाल अपनी धर्म पत्नियों के साथ शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse