टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के पिठोरिया इलाके में जमीन कारोबारी आजाद हुसैन की अपराधियों ने हत्या कर दी। यह वारदात रविवार की सुबह की है। पिठोरिया पुलिस के अनुसार आजाद की हत्या चाकू मारकर की गई है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीम हत्या में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। रविवार की सुबह कांके थाना क्षेत्र के रहने वाले आजाद हुसैन को कुछ लोग घर से बुलाकर अपने साथ पिठोरिया के ओएना गांव ले गये। इस दौरान गांव में बातचीत के दौरान ही आजाद की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। चाकूबाजी की सूचना पर पिठोरिया और बीआईटी ओपी दोनों ही पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय तक ग्रामीणों ने आजाद को जिंदा समझ अस्पताल पहुंचाया था। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद पिठोरिया इलाके में जमीन का कारोबार किया करता था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse