चरही : झुंड से बिछड़ा हाथी मचा रहा उत्पात

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही वन क्षेत्र के ग्राम रौता में पीछले तीन दिनों से झुंड से बिछड़े हुए एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचा रहा है। साथ ही कई ग्रामीणों की धान के फसल को चट कर गये। वहीं शनिवार के अहले सुबह रौता निवासी मदन मुंडा और उसकी पत्नी हेमंती देवी अपने धान के फसल को देखने के लिए जंगल से सटे खेत की ओर गए हुए थे। तभी ये लोग संभलते तब-तक अचानक समीप आकर एक जंगली हाथी ने मदन मुंडा को अपने सुंड के चपेट में ले लिया। हाथी ने कुछ देर तक जकड़कर रखे हुए था।उसकी पत्नी के द्वारा जब लोगों को मदद के लिए चिल्लाने लगी। हाथी ने मदन मुंडा को सूंड से दूर फेंक दिया। जमीन पर गिरने से घायल हो गया। लोगों को देख हाथी जंगल कि ओर चला गया। जिससे मदन मुंडा के सर में गंभीर चोट लगी।उसकी पत्नी किसी तरह अपनी जान बचा के ग्रामीणों को घटना के बारे विस्तार से बताया। तब ग्रामीणों ने तुरंत पहुंचकर मदन मुंडा को घर ले आए।उसे एंबुलेंस बुलाकर ईलाज के लिए मांडू अस्पताल भेजा दिया गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग के पदाधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मांडू स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर स्थिति को गंभीर देखते हुए मदन मुंडा को रिम्स रांची रेफर किया गया। वन विभाग के अधिकारी रेंजर विनोद नंदराय ने तत्काल परिजनों को 11000 हजार रुपये नगद सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी। मौके पर सिपाही अजय कुमार, पिंडरा मुखिया देवलाल कुमार, रमेश सोरेन, गुड्डू मुर्मू, उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse