टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। भारतीय मजदूर संघ का एक दिवसीय युवा सम्मेलन शनिवार को चरही आॅफिसर्स क्लब में किया गया। कार्य की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा और संचालन जिला मंत्री नीरज कुमार सिंह ने किया। जबकि बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एसएन सिंह थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और दतोपंत ठेंगड़ी, मां भारती एवं भगवान श्री विश्वकर्मा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। जिलाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि युवा वर्ग लोगों भारतीय मजदूर संघ से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। संघ के जिला मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि आज देश युवाओं के द्वारा ही चल सकती है। युवा देश धरोहर ही नहीं रीढ के हड्डी हैं। युवा चाहे तो भारतीय मजदूर संघ से जुड़कर देश और समाज का सेवा कर सकते हैं। मुख्य अतिथि एसएन सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश के महान शक्ति है। युवा ही किसी भी परिस्थिति में समाज और देश को बचाने का ताकत रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये पूरे देश के धरोहर थे। इनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश हित में कार्य करें। ताकि देश पूरे विश्व भर विकसित राष्ट्र के रूप उभर सके। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संघ को शक्ति प्रदान किया जायेगा। युवा वर्ग के लोगों को संघ से जोड़ने का काम किया जायेगा तथा युवा वर्ग के लोगों रोजी रोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा। आगे कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा।संघ नर आगामी 17 नवम्बर को दिल्ली आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के अंत में विश्वजीत सिंह को संघ के जिला पर्यावरण प्रमुख बनाया गया। मौके पर दिलीप कुमार सिंह, खुलेश्वर भोगता, लक्की कांत, सुरेंद्र कुमार, स्वेता सिन्हा, ग्लैक्सी गौरव, अभिजीत सिंह, मनोज सिंह, पप्पू दुबे, सुजीत झा, वीणा मिश्रा, रितेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह, गोपाल ठाकुर, एहसान अंसारी सहित सैकड़ों युवा वर्ग के आदिवासी महिला-पुरुष भी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse