दारू : प्रावि कबलासी का रास्ता बंद कर बना दिया मकान, विद्यालय का रास्ता बंद

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कबलासी के मुख्य रास्ते को गांव के ही दौलत साव ने रास्ते को बंद कर ढलाई का मकान बना लिया है। मकान बन जाने के कारण बच्चों को विद्यालय आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रास्ते को बंद करने को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के लिए गांव के कुछ लोगों ने जमीन दान की थी पर दौलत साव दान की गई जमीन पर कब्जा कर रास्ते को बंद कर दिया है। इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी जिसमे बारह फीट रास्ते की जमीन को छोड़कर मकान बनाने की बात थी पर छठ पूजा के दौरान जल्दबाजी में पूरी जमीन पर घर की ढलाई कर दी गई। जमीन पर कब्जा होते देख अन्य रैयतों ने जिनके पूर्वज विद्यालय के लिए जमीन दान किये थे उनलोगों ने भी अंदर ट्रेंच काट दिए। गड्ढे के रास्ते से होकर जाने के दौरान विद्यालय की छात्रा ममता कुमारी गिर गई जिस कारण उसका हाथ टूट गया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण देव ने बताया कि विद्यालय के रास्ते पर भवन निर्माण कार्य शुरू होने के समय ही उन्होंने थाना प्रभारी दारू, अंचलाधिकारी नीतू कुमारी और शिक्षा विभाग को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी थी साथ ही निर्माण कार्य को बंद कराने का आग्रह किया था पर कोई करवाई नही की गई। दौलत साव का कहना है कि वह अपनी रैयती जमीन पर भवन बनवा रहा है जो कि उसका कानूनन हक है। इस बारे में ग्रामीण मोहम्मद अफजल का कहना है कि रास्ता बंद हो जाने से बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में बच्चों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पूरी तरह लापरवाह है और उनकी मिलीभगत के कारण ही रास्ता बंद हो गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse