टीम एबीएन, हजारीबाग। एंजल्स हाई स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, शंकरपुर और लिटिल एंजल्स स्कूल इमलीकोठी हजारीबाग का पेरेंट्स नाईट- 2022 में दिखा लघु भारत का अतुल्य झलक साथ ही बच्चों ने मुग्धकारी गीत-संगीत, मनोहारी नृत्य और कर्ण सुखकारी वाध्य-मनोविनोद के साधनों के जरिये अत्याधुनिक विद्युत श्रृंगार व मधुर ध्वनि सहित परिपूर्ण वृहत मंच के माध्यम से अपने कलात्मक प्रतिभा का जीवंत मंचन कर ईश वंदना, जंगल बुक, सीता हरण, हमें अपनाओ, फन विथ टॉडलर्स, देश रंगीला, फैशन शो, शौर्यगाथा, ए नाईट इन द म्यूजियम, डर के आगे जीत है। डांस विथ डिफरेंस, ए म्यूजिकल ट्रिब्यूट टू पेरेंट्स, बॉलीवुड बोनांजा जैसे कुल 13 अद्भुत और अवस्मरणीय प्रस्तुति ने जहां समां बांध दिया वहीं कई सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता के लिए सकारात्मक प्रयास किया। तीनों विद्यालयों ने संयुक्त रूप से डीपीएस ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 12 सौ बच्चों ने भाग लिया और विद्यालय के शैक्षणिक और गैर- शैक्षणिक सभी ने पिछले एक महीने से इस कार्यक्रम के लिए अनवरत प्रयास किया और बच्चों ने भी लागातार अभ्यास किया। स्कूलों में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस कार्यक्रम का लंबे समय से इंतजार था। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना के माध्यम से सामूहिक नृत्य प्रस्तुति कर माहौल को पूरी तरह भक्ति में बनाते हुए की गई। ईश वंदना के बाद अंग्रेजी नाटक जंगल बुक के माध्यम से जंगल के मोगली की कहानी को बच्चों ने बहुत ही अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया। जिसके रोमांच का बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी आनंद उठाया। सीता हरण शो के माध्यम से रामायण के कुछ खास पहलुओं पर प्रकाश डाला जहां सीता मैया का हरण हो जाती है और रावण की हार सत्य की विजय को दशार्ती है। इस सीता हरण शो का मंचन देख दर्शक भावुक हो उठे। फैशन शो के माध्यम से 3-4 वर्ष के बच्चों के द्वारा मंच पर भारतीय परंपरागत परिधानों के माध्यम से जलवा बिखेरा जाता है और अपनी संस्कृति और सभ्यता के साथ समाज में नए अंदाज में जीने का संदेश दिया गया। हमें अपनाओ शो के माध्यम से दिल को छू जाने वाली कहानी प्रस्तुत की गई जिससे समाज में फैली किन्नर समुदाय यानी थर्ड जेंडर के प्रति रूढ़िवादिता को समाप्त कर समाज में हर किसी को समान अधिकार से जीने के हक का संदेश दिया गया। किन्नरों के वास्तविक जिंदगी को झांकते हुए उनके जीवन के दर्द और अनछुए पहलुओं को बड़े ही मार्मिक तरीके से जीवंत चित्रण कर उपस्थित लोगों के आंखों में उनके दर्द के प्रति आंसू छलकाते हुए उनके प्रति प्रेम और अपनत्व का भाव जागृत करने का सकारात्मक प्रयास किया गया। फन विथ टॉडलर्स में लिटिल एंजल्स, एंजल्स हाई स्कूल तथा डीपीएस के नन्हे- मुन्हे बाल- बालाओं ने अपने नृत्य का अनोखा जलवा बिखेरकर उपस्थित लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। देश रंगीला में हर उम्र के बच्चों ने अनगिनत डांस द्वारा भारत के विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक कला का अद्भुत प्रदर्शन कर लघु भारत का जीवंत दर्शन कराया गया। नाइट इन द म्यूजियम के माध्यम से अनोखी प्रस्तुति बच्चों ने दी जहां फिल्मी दुनिया और इतिहास के जाने-माने कलाकारों का मूर्ति बनाई गई और इन मूर्तियों के उन शक्तियों के रूपक का झलक दिखाया गया। शौर्य गाथा के माध्यम से हमारे देश के उन जवानों की वीरगाथा को जीवंत किया गया जो अपने देश की रक्षा के लिए सर्वस्व निछावर को तैयार रहते हैं। देशहित में कार्यरत ऐसे जवान जो अपने परिवार की सुख- चैन की चिंता किए बिना अपने देश के लिए हर पल को बड़े ही आत्मीयता से जीते हैं। म्यूजिकल ट्रिब्यूट टू द पेरेंट्स में बच्चों ने अपनी जन्म देने वाले माता- पिता को प्यार भरा नजराना देते हुए कहते हैं की माता- पिता ही हमारे भगवान होते हैं। डर के आगे जीत है कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने एरोबिक्स, स्केट्स, जंप इत्यादि के साथ अंतरंगी कलाबाजियों से मलखंब किया और दर्शकों का दिल जीता। बच्चों के हैरतअंगेज कारनामे को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। डांस विद डिफरेंस सालसा के जबरदस्त डांस से सभी को मोहित कर दिया और कार्यक्रम के अंत में बॉलीवुड बोनांजा के माध्यम से बच्चों ने तड़कता- भड़कता रॉकिंग परफॉर्मेंस देकर हरेक दर्शकों को अपने सीट से खड़े होकर उनके संग झूमने को मजबूर कर दिया। इस आयोजन में विभिन्न नाटकों और अन्य प्ले के लिए पूरी स्क्रिप्टिंग, कोरियोग्राफी और आॅडियो रिकॉर्डिंग एवं मिक्सिंग स्कूल के ही अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। तीनों विद्यालयों के करीब ढाई सौ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रस्तुति के लिए तैयार किया था। कार्यक्रम के लिए डीपीएस के भव्य स्टेज को विशाल एलईडी स्क्रीन और ग्रीनरी सीनों से सुसज्जित किया गया था और दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर कई बड़े एलईडी स्क्रीन लगाये गये थे। आॅडियो विजुअल की बेहतरीन समन्वय ने सभी प्रस्तुति को जीवंत बना दिया। लिटिल एंजल्स स्कूल, एंजल्स हाई स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के इस पेरेंट्स नाइट- सह- वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे, विशिष्ठ अतिथि हजारीबाग के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, सदर विधायक मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा की तीनों स्कूलों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। इस विराट आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने तीनों विद्यालय परिवार को साधुवाद दिया और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शानदार आयोजन को बेहद जरूरी बताया। स्कूलों की निदेशिका और प्राचार्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि अल्पावधि में हमारे विद्यालय ने सीबीएसई के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई राज्य और जिला टॉपर दिया। हमारे स्कूलों के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम ला रहे हैं इसके लिए हजारीबाग वासियों का हम सभी आभार व्यक्त करते हैं साथ ही अपने सहयोगियों और अभिभवकों को भी धन्यवाद देते हैं कहा की आप सभी सहयोगियों के अथक परिश्रम और लगन एवं अभिभावकों के विश्वास से यह संभव हो सका है। विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम निश्चित रूप से बच्चों के शारीरिक, मानसिक व चारित्रिक विकास में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा की हम विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास हेतु कृसंकल्पित हैं। विद्यार्थियों के वैश्वीकरण की जरूरत के अनुसार उनमें शारीरिक मानसिक रूप से कलात्मकता का बीज बोया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse