कटकमसांडी : भाजपा के जनाक्रोश रैली में लगे हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो के नारे

 

टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, गठबंधन हटाओ- झारखंड बचाओ, जनता पर अत्याचार और दुराचार बंद करो, माता- बहनों को सम्मान दो, लहर नहीं ललकार है अबकी बार गठबंधन की आखिरी बार है.. जैसे अनगिनत नारों के साथ हाथों में भाजपा झंडा थामें कटकमसांडी की जनता ने भाजपा द्वारा वर्तमान झारखंड की कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पूरे राज्य में व्याप्त, भय, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, अनाचार, झूठ और लूट के विरोध में आयोजित जन आक्रोश रैली में उमड़ा जनसैलाब के कदमताल से कटकमसांडी कुछ समय के लिए थम सा गया और इनके द्वारा लगाए गए नारे जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। जन आक्रोश रैली का कारवां कटकमसांडी सीएचसी से होकर कटकमसांडी बाजार, चट्टी, हाई स्कूल मोड़, थाना होते हुए कटकमसांडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा। रैली की अगुवाई झारखंड प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा बनाए गए इस कार्यक्रम के प्रभारी सह सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष जयसवाल कर रहे थे। यह रैली कटकमसांडी भाजपा पूर्वी और पश्चिमी मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई जिसका नेतृत्व स्थानीय कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष जीवन कुमार मेहता और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव ने किया। रैली निर्धारित स्थल पर पहुंचने के बाद प्रखंड- सह- अंचल कार्यालय परिसर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की जन विरोधी रवैया और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और बाबुओं की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विधायक मनीष जायसवाल सहित गणमान्य लोगों ने हुंकार भरते हुए जनता को संबोधित किया। इस दौरान लोगों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रखंड में मौजूद कर्मचारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। भाजपा के जन आक्रोश रैली के दौरान बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं रहें। विधायक मनीष जायसवाल हजारों की तादाद में क्षेत्र से आई जनता को संबोधित करते हुए वर्तमान गठबंधन की सरकार के खिलाफ जमकर बरसे और सरकार एवं स्थानीय बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी के कई जनविरोधी नीतियों और कारगुजारियोंं का पोल खोला। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जब से गठबंधन की सरकार बनी है राज्य में भ्रष्टाचार, अत्याचार, दुराचार, महिलाओं का अपमान, खनिज संपदा की लूट और घूसखोरी चरम सीमा पार कर रही है। सरकार और उनके अधिकारी भ्रष्टाचार के अखंड में डूबे हुए हैं और बिना चढ़ावे के जनता का कोई भी काम मुमकिन नहीं होता है। अंचल, प्रखण्ड और थाना में क्षेत्र की गरीब लाचार और बेबस जनता के छोटे-मोटे ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए भी खुलेआम रिश्वत मांगी जाती है। बगैर चढ़ावे के विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन तक नहीं मिलता। पीएम आवास के लिए ले जाने वाले लाभुकों से भी पुलिस घुस लेती है। गरीब, लाचार और बेबस जनता को प्रताड़ित उन्हें ठगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ईश्वर से डरना चाहिए। क ऐसे जरूरतमंद लोगों को सताने वाले को ईश्वर का श्राप जरूर लगेगा। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सरकार और उनके बेलगाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लालफीताशाही पर इस जन आक्रोश प्रदर्शन के माध्यम से हम चेतावनी देते हैं कि आप अपनी आदत सुधार ले नहीं तो भाजपा ने हुंकार भर दिया है और यह हुंकार अब थमने वाला नहीं है। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जब राज्य के मुखिया ही लूट खसोट में संलग्न हो तो नीचे वाले अधिकारी और कर्मचारी तो लूटेंगे ही। झारखंड राज्य अराजकता की ओर तेजी से बढ़ रही है और जब तक यह गठबंधन की सरकार रहेगी तब तक लूट खसोट और भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं दुराचार जनता को सहना ही पड़ेगा। विधायक मनीष जायसवाल ने रघुवर सरकार के भाजपा कार्यकाल को याद दिलाते हुए कई उपलब्धियां बताई कि उनके समय में लॉयन आॅर्डर मेंटेन था, क्षेत्र में विकास के कई काम हुए, सरकारी अधिकारियों और उनके मातहत कर्मियों में सरकार का डर दिखता था और जनता से कुशलता पूर्वक व्यवहार के साथ उनका काम किया जाता था लेकिन वर्तमान की स्थिति पूरी तरह से पलट गई है। 3 साल बीत गए इस सरकार के और अब तक 1 इंच भी सड़क का निर्माण पूरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुआ है विकास का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि ईडी की जांच और उनके फैसले से गठबंधन सरकार बौखला गई है और सिर्फ जनता के खजाने को लूटने में लगी है। ऐसी जनविरोधी सरकार के खिलाफ भाजपा ने जन आंदोलन का रुख किया है और जनता जाग रही है इस सरकार का नीव हिला कर हम रख देंगे। इस जन आक्रोश रैली में विशेष रुप से कटकमसांडी पश्चिमी मंडल के प्रभारी भाजपा नेता सुमन कुमार, पूर्वी मंडल के प्रभारी भाजपा नेता मूलचंद साव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, अनिल मिश्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, भाजपा जिला मीडिया सेल के जय नारायण मेहता, कटकमसांडी पुर्वी जिप सदस्य मंजू नंदनी, प्रमुख संगीता देवी, कटकमसांडी उप प्रमुख ममता देवी, कटकमसांडी पंसस रिंकी देवी, भाजपा नेता रामकुमार मेहता, सदर विस क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साव, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, आराभूसाई मुखिया आदित्य दांगी, गदोखर मुखिया नारायण साव, कंडसार मुखिया प्रतिनिधि राम कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य शाहपुर सुदर्शन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, चिंता देवी, राकेश कुमार सिंह, कृपाल सिंह, कैलाश यादव, अरविंद यादव, लूपुंग पूर्व मुखिया दिलीप रवि, पबरा पूर्व मुखिया सरजू राम, प्रकाश यादव, प्रेमचंद प्रसाद ढोठवा पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, दुर्जय प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, सुमन राय, दीपक कुमार मेहता, दीपक यादव, वीरेंद्र कुमार बीरू, नरेश पासवान, अनिल शुक्ला, प्रकाश कुशवाहा, सचिन मेहता, खिरोधर यादव, संदीप मुंडा, कुलदीप सिंह भोक्ता, लीलो सिंह भोक्ता, राजकिशोर प्रसाद, अजय अग्रवाल, सहादत हुसैन, सोहर राणा, प्रमोद यादव, महेंद्र, रामचंद्र यादव, नरेश पासवान, रामचंद्र यादव, मिथलेश राणा, अनुराग मित्तल, सदर विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग और हजारों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse