टीम एबीएन, भंडरा। राज्य सरकार द्वारा 1932 का खतियान और आरक्षण लागू करने के निर्णय पर भंडरा के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष परवेज अंसारी के नेतृत्व में सरकार का आभार जताते हुए 12 नवंबर को आभार यात्रा निकाला। कार्यकर्ताओं ने झारखंडी की एक ही पहचान 1932 का खतियान, झारखंड का मुख्यमंत्री कैसा हो हेमंत सोरेन जैसा हो आदि नारेबाजी करते हुए गाजे बाजे के साथ प्रखंड बस्ती का भ्रमण किया। मौके प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहा, इसके अलावे कई ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा लिये गये हैं। अब चाहकर भी विरोधी कुछ नही कर पाएंगे। आनेवाले चुनाव में भाजपा सहित एनडीए में शामिल दलों का जमानत जब्त हो जायेगा। आभार यात्रा में जिला सचिव अनिल उरांव, जिला उपाध्यक्ष तिवारी उरांव, प्रखंड सचिव दानियल लकड़ा, विनोद उरांव, खुर्शीद अंसारी, साजिद अंसारी, साहिल मंसूर, मगुल मिंज, सोनू, रामवृक्ष उरांव, रामविलास उरांव, सुमंती उरांव, जतरू उरांव, मनोज उरांव, सोमा उरांव, एतवा उरांव, विष्णु उरांव, प्रदीप उरांव, सोहराय उरांव, सूरज उरांव, प्रकाश उरांव, मंगरा उरांव, कमरुद्दीन अंसारी, जलेश्वर उरांव आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse