टीम एबीएन, रांची। मुजीब कुरैशी के आवास पर इमाम मंजूर हसन बरकाती जलसे के दौरान आवाम को संबोधित करते हुई कर रहे थे। ग्यारवी शरीफ गौस ए पाक का महीना चल रहा है और मुजीब कुरैशी की बेटी सईदा नाज जो जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं, जिसके दौरान नेट-जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और प्रोफेसर क्वालीफाई की है, जिसे देखते हुए शुकराने के तौर पर मुजीब कुरैशी के स्थानीय आवास कांटा टोली पर एक जलसा - ए गौस ए पाक रखा गया। जिसमें नात खां मौलाना अब्दुल रहमान ने अपनी प्यारी आवाज में जलसे में समा बांध दिया। इमाम बरकाती ने जलसे में लोगों से कहा हर फर्द (इंसान) पर तालीम हासिल करना फर्ज है और तालीम हासिल करने के बाद समाज की खिदमत (सेवा) करनी चाहिए। जलसे में मुजीब कुरैशी, महफूज कुरैशी, सलीम खान, फरहाद कुरैशी, मंसूर कुरैशी, पप्पू कुरैशी, हसीब खान, सदाम कुरैशी, परवेज कुरैशी, मोहम्मद जाकिर, आशिक, बसीर अफजल, रऊफ अंसारी, दानिश कुरैशी ने शिरकत की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse