टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मडमो निवासी तुलसी महतो के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार महतो दुबई में फंसे हैं।विनोद कुमार महतो पिछले 1 नवम्बर 2022 की शाम को जब वह काम करके लौट रहा था। तभी उनकी बात परिवार वाले लोगो से बात हुई थी। तबसे उनका मोबाइल बंद हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि विनोद कुमार महतो की वीजा व इकामा की अवधि फरवरी 2022 को समाप्त हो चुकी थी। जिससे कारण दुबई पुलिस के अधिकारियों ने वीजा व इकामा अवधि खत्म होने के कारण उन्हें जेल भेज दिया होगा।जिसे लेकर परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल हैं। पत्नी वीना देवी ने कहा कि विनोद कुमार महतो पिछले तीन वर्ष पूर्व नवम्बर 2019 को रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे। जहां पर बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था। वह घर का एकलौता कमानेवाला होने के कारण माता पिता, पत्नी व तीन वर्षीय मासूम बच्चे अनूज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं। इसकी सूचना मिलते ही प्रवासी हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली शुक्रवार को मडमो पहुंचकर परिवार वाले लोगों से मिलकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबके के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आये हैं जिसमें दलाल द्वारा मजदूरों को ज्यादा रुपए कमाने का लालच देकर दुबई समेत अन्य कई देश भेज देते हैं और वे विदेश जाकर फंस जाते है। ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse