टीम एबीएन, लोहरदगा/रांची। लोहरदगा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खेत में सिंचाई करने गये 2 किसान करंट की चपेट में आ गये, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के तोड़ार पंचायत अंतर्गत सीठियो पुल के समीप का है। यहां शुक्रवार सुबह को कंचन साहू और विश्राम उरांव अपने खेत में सिंचाई करने के लिये गये थे। इस दौरान दोनों बिजली प्रवाहित खुले तार की चपेट में आ गये, जिससे मौके पर ही दोनों किसानों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयल नदी में मछली मारने के लिए ग्रामीण रात के समय में बिजली तार का उपयोग करते हैं, जिसे नहीं हटाया गया और इस बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से किसानों के साथ यह हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse