टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। विधायक अंबा प्रसाद के वाहन को अवरुद्ध कर पत्थर चलाने तथा अभद्र गाली गलौज करने के आरोप में बड़कागांव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता एवं अन्य भाजपाइयों के विरुद्ध बड़कागांव थाना में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि 9 नवंबर को संध्या 7:00 बजे कांडतरी से आने के क्रम में ग्राम मिजार्पुर में भाजपा के प्रचार गाड़ी में भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। इसी क्रम में विधायक अंबा प्रसाद की गाड़ी को सड़क अवरुद्ध कर पत्थर चलाते हुए गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने लगे। साथ ही साथ मुख्यमंत्री मुर्दाबाद एवं विधायक अंबा प्रसाद मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। उक्त घटना को अंजाम देने में मुख्य रूप से भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता पिता दशरथ साव ग्राम सिकरी एवं अन्य अज्ञात भाजपाई शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse