टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड के अलौंजा खुर्द पंचायत के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम द्वितीय चरण के तहत शिविर लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया सकेंद्र प्रसाद मेहता व संचालन बीपीओ राजीव आनंद ने की। शिविर का उद्घाटन बीडीओ रिंकू कुमारी, जिप रेणु देवी, सीओ मनोज कुमार महथा ने बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने की। वहीं रेणु देवी कहा कि राज्य सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों को सुविधा दिलाने का कार्य किया है, जो हर मामले में सार्थक साबित हो रहा है। इस अवसर पर कई असाहय वृध बुजुर्गों को कंबल दिया गया। साथ ही सवित्री बाई फूले की 12 बालिकाओं को स्वकृति प्रमाण पत्र भी दिया गया शिविर में प्राप्त सैकड़ों आवेदनों का निबंधन के बाद निष्पादित किया गया। जबकि गंभीर मामले से जुड़े आवेदनों को संबंधित विभागों को जांच के लिए भेजा गया। मौके पर सभी वार्ड सदस्य, अंचल ब्लाक कर्मी और ग्रामीण मौजूद हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse