टाटीझरिया : समस्या निवारण को लगा शिविर, कई लाभुक योजनाओं से हुए आच्छादित

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। आज दिनांक 11 नवंबर को टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत टाटीझरिया पंचायत में ग्रामीणो की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रखंड मुख्यालय टाटीझरिया में पंचायत स्तरीय शिविर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आज सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के प्राप्त आवेदन पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने त्वरित करवाई करते हुए 36 योग्य किशोरियों का आवेदन को स्वीकृत कर प्रमाण पत्र निर्गत किया। शेष अन्य आवेदनों पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस शिविर के माध्यम से मनरेगा अंतर्गत 10 जॉब कार्ड, केसीसी अन्तर्गत 1.5 लाख का चेक, 04 विधवा पेंशन, 04 वृद्धा पेंशन, 02 विकलांग पेंशन, फूलो झानो आशीर्वाद योजना के 02 लाभुको के बीच चालीस हजार का चेक, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना अंतर्गत 03 साड़ी धोती, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत 100 कम्बल तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना तहत 18 लाभुकों के बीच 36 किलो सरसों के बीज का वितरण किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, 20 सूत्री अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य तथा सभी विभाग के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse