टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। सदर विधायक मनीष जायसवाल के दारू प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू के पिता हरिनारायण महतो का निधन शुक्रवार को 95 साल की उम्र में हो गया। वह पिछले कुछ समय से कमर दर्द से परेशान थे और पूरी तरह से बेड पर थे। सीसीएल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य करते थे और साल 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे उन्होंने अपने पीछे 3 पुत्र और दो पुत्री छोड़ गये। इस बात की खबर मिलते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक मनीष जायसवाल सहित प्रखंड के सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी पुनीत आत्मा के लिए ईश्वर से कामना की और शोकाकुल परिजनों को इस विकट दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हरिनारायण महतो सामाजिक व्यक्ति थे और उनका आकस्मिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, सुरेश प्रसाद, प्रकाश दयाल, रंजीत कुमार सिन्हा, रामनारायन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, राजन सिन्हा, संजय कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, सोनी कुशवाहा, रौशन सिन्हा आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse