टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र के डीपु चौक के पास एक लूना गाड़ी (बीआर 44 एएफ 5144) में सवार उपेंद्र साव सत्तू बेचकर झुमरा की ओर जा रहा था। इसी बीच हजारीबाग की ओर से आ रही एक मिनी ट्रक (बीआर 21 जीएम 4120) ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही दारू थाना के एएसआई नवीन शर्मा ने अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शेख मेडिकल भिखारी कॉलेज भिजवा दिया और ट्रक एवं लूना को जब्त कर थाने ले आयी। हॉस्पिटल जाने के बाद डॉक्टरों ने उपेंद्र साव को मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र कुमार साव पिता लालचंद साव गांव सोनाहन थाना पोस्ट सोना हन जिला कैमूर का रहने वाला था। वह सतू बेचता था। उसके सहयोगी छोटेलाल से मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले 6 माह से चानो में 10 लोगों के साथ संजय सिंह नामक व्यक्ति के मकान में किराये में लेकर रहता था। हम लोग सभी दोस्त सुबह 7 बजे खाना खाकर अलग-अलग जगह में सतु बेचने निकल पड़े। छोटेलाल ने बताया कि उपेंद्र साव से आज लगभग 11:20 में बात हुई। उपेंद्र साव ने बताया कि मेरा वजन करने वाला मशीन खराब हो गया है। झुमरा में बनवाने की बात कहा। इसी बीच यह घटना घटी। उपेंद्र साव अपने पीछे तीन बचे सहित पूरे परिवार को छोड़कर चले गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse