चरही : स्वीफ्ट डिजायर कार से 310 बोतल विदेशी शराब जब्त

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते गुरुवार देर रात विदेशी शराब की बोतल से भरी एक कार को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया। थाना के सअनि निरंजन प्रकाश ने बताया कि एक स्वीफ्ट डिजायर कार (जेएच 01 बीयू 6183) में 310 बोतल विदेशी शराब की बोतल कार की डिकी में लादकर रांची के डोरंडा से बिहार जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही हरकत में आ गयी। चरही एनएच 33 चेकिंग अभियान चलाया। तभी उक्त कार आते देख पुलिस ने चारों ओर से लिया। जांच करने पर कार की डिक्की के अंदर छुपाकर रखे गये कीमती शराब पाया गया। कार और उसके चालक सह शराब तस्कर रांची के डोरंडा निवासी इस्तिखार आलम पिता युनूस को गिरफ्तार किया गया।चरही थाना कांड संख्या 72/22 की धारा 272,273,290 आईपीसी 47 ए झारखंड एक्साइज एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse