1 जनवरी 2023 को हो रहा है 18 साल, तो वोटर लिस्ट में जुड़वा लें नाम

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डोर टू डोर कैंपेन के साथ-साथ बूथ स्तर पर कैंप भी लगाये जा रहे हैं। 1 जनवरी 2023 को जिनकी उम्र 18 साल या अधिक हो रही है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। यह कैंपेन 8 दिसंबर तक चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी अभियान का उद्देश्य नवयुवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़कर उन्हें लोकतंत्र में भागीदार बनाना है। जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए 8 दिसंबर तक डोर टू डोर कैंपेन चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। 12, 13, 19 और 20 नवंबर को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगने वाला है। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 को भरकर जरूरी कागजात के साथ जमा करना होगा। यदि आप प्रवासी भारतीय हैं, तो प्रपत्र 6 कर भरकर देना होगा। मतदाता सूची से नाम हटवाने का भी प्रावधान है। इसके लिए फॉर्म 7 भरना होगा। मतदाता सूची व वोटर कार्ड की त्रुटि में सुधार का भी अच्छा मौका है। इसके लिए आवश्यक कागजात के साथ प्रपत्र 8 भरकर जमा करना होगा। वहीं, नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म 8बी भर सकते हैं। आपके पास आवेदन के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ऑप्शन हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित बूथ के बीएलओ से संपर्क कर आवेदन देना होगा। ज़िला निर्वाचन शाखा में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए voter help line ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा www.nvsp.in, www.eci.gov.in या www.ceo.jharkhand.gov.in पर भी आप अप्लाई कर सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse