हितचिंतक अभियान से बनेगा विहिप का सशक्त संगठन : विहिप

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान को सफल बनाने हेतु झारखंड प्रांत के प्रांतीय अधिकारियों का प्रवास लगातार सभी जिलों में हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू एवं प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, चौपारण, कोडरमा, बरही, बरकट्ठा होते हुए आज गिरिडीह तक का प्रवास किया। दर्जनों प्रखंड एवं पंचायत के कार्यकर्ताओं को हितचिंतक बनाया बनाया। प्रवास के क्रम में बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव एवं बरही के जिला परिषद सदस्या प्रीति देवी, गिरिडीह के सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित कई आम एवं खास व्यक्तियों को विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक बनाया गया। डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया पलामू में झारखंड के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह को भी हितचिंतक बनाया गया है। डॉ साहू ने कहा झारखंड प्रांत में सभी जिलों के प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में हितचिंतक बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के द्वारा 13 नवंबर को महाअभियान चलाया जाएगा तथा झारखंड में 5 लाख हिंदू को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद का यह हितचिंतक अभियान से जहां एक ओर समाज में नवजागरण की स्थिति बन रही है। वहीं विहिप का सशक्त संगठन भी खड़ा होगा। उक्त जानकारी विहिप के झारखण्ड प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse