टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को भी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कसमार प्रखंड अंतर्गत बरईकलां पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गोमिया विधायक लंबोदर महतो, कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी सह सचिव पथ निर्माण/भवन निर्माण विभाग सुनील कुमार, उपायुक्त कुलदीप चौधरी शामिल हुए। मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्ती श्री, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, कार्यक्रम की प्रखंड नोडल पदाधिकारी मनीषा वत्स, प्रखंड प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। अपने संबोधन में गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आम जनों के लिए अच्छा कार्यक्रम है। उपायुक्त बोकारो के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन जिले में हो रहा है। जिसका प्रदर्शन भी बेहतर दिख रहा है। विभिन्न योजनाओं के लिए शिविर में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही उसका त्वरित निष्पादन भी हो रहा है। उन्होंने मौके पर उपस्थित सचिव पथ निर्माण विभाग को क्षेत्र के विभिन्न सड़कों के निर्माण की स्वीकृति देने की भी बात कहीं। मौके पर अपने संबोधन में कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी सह सचिव पथ निर्माण/भवन निर्माण विभाग सुनील कुमार ने कहा कि आम जनों की सहूलियत के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले में आवेदन प्राप्त होने का प्रतिशत 11 है, जो बेहतर हैं। सरकार का इस कार्यक्रम के पीछे की मंशा छूटे हुए लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना उन्हें लाभ पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 20 झ्र 22 कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को अच्छादित करने का काम किया जा रहा है। शिविर में आॅन स्पॉट मामले निष्पादित किए जा रहे हैं। आवेदकों का आॅन लाइन निबंधन किया जा रहा है, इससे मामलों पर अग्रेतर कार्रवाई (मानिटरिंग) भी किया जा रहा है। जिले में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन व निष्पादित आवेदनों का प्रतिशत संतोषजनक है, उन्होंने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। मौके पर सचिव पथ निर्माण श्री सुनील कुमार ने राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार करने, लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ को राजरप्पा से जोड़ने वाली सड़क निर्माण का सर्वे करने, बहादुरपुर/चतरोचट्टी आदि सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने की बात कहीं। अपने संबोधन में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में आपके अधिकार, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को देना है। सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है, जहां उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र दिए व प्राप्त किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले के विभिन्न पंचायतों, नगर निगम चास एवं नगर परिषद फुसरो क्षेत्र में अब तक 150 से ज्यादा शिविर लगाएं गए हैं। जिसमें लगभग 03 लाख 80 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। आवेदन प्राप्त करने में बोकारो जिला सूबे में तीसरे स्थान पर है। वहीं, आवेदन निष्पादन में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर है। विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण : सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का माननीय गोमिया विधायक लंबोदर महतो, कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी सह सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार, उपायुक्त कुलदीप चौधरी आदि ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल पर उपस्थित कर्मियों से प्राप्त/स्वीकृत आवेदनों की जानकारी ली और निष्पादन से संबंधित बीडीओ/सीओ को जरूरी दिशा- निर्देश दिया। कहा कि लाभुकों की विवरणी स्पष्ट रूप से अंकित करें। विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी : मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को दी। उन्होंने ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती - साड़ी योजना, फुलो झानों आशीर्वाद योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक निबंधन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र का किया वितरण : माननीय गोमिया विधायक लंबोदर महतो, कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी सह सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, प्रखंड प्रमुख, मुखिया आदि ने मौके पर आॅन स्पॉट स्वीकृत लाभुकों के बीच पेंशन, पीएम आवास, दिव्यांग किट्स, क्रेडिट लिंकेज, कंबल आदि सरकारी योजनाओं के परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र को वितरित किया। मौके पर काफी संख्या में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण व पंचायत के कर्मी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने दिया। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी सह सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार को स्मृति चिह्न भेंट किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse