झारखंड : ठंड की दस्तक के साथ राजधानी रांची सहित कई शहरों का तापमान गिरा

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सर्दी ने आहट दे दी है। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। सुबह में कोहरे की धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। बाद में आसमान साफ हो जायेगा। झारखंड में दिनों दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज होते जाती है और गर्मी का अहसास होने लगता है। सूर्योदय और सूर्यास्त से पहले हल्की सर्दी का अहसास होता है। रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। झारखंड में गढ़वा या डाल्टनगंज से सर्दी का प्रवेश होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सर्दी के लिए फिलहाल हवा का पैटर्न माकूल नहीं है। इसके लिए हवा का रुख नॉर्थ वेस्टर्ली या नॉर्दन होना चाहिए, या पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी के कारण भी तापमान में गिरावट है। फिलहाल, दोनों चीजें नहीं हो रही है, ऐसे में सर्दी अपने समय से ही झारखंड आयेगी। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि 13 नवंबर तक गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसी तरह से साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम का न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिले का न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse