टीम एबीएन, हजारीबाग। जी टीवी सारेगमपा लिटिल चैम्प्स के ऑडिशन राउंड में देश भर से आए बच्चों को गोल्ड और सिल्वर मेडल्स मिला। सिल्वर मतलब 1 और राउंड और गोल्ड मिला तो डायरेक्ट टॉप 12 में चयन हो जायेगा। अथर्व को गोल्ड मेडल मिला और वो डायरेक्ट टॉप12 में आ गया है। शो का आगाज हो चुका है। अथर्व को शो के जज शंकर महादेवन, नीतिन मोहन, अनु मलिक से बहुत प्यार मिला है। अनु मलिक ने कहां बॉलीवुड को भविष्य का प्लेबैक सिंगर मिल गया है। शो मुख्य एंकर कॉमेडियन भारती सिंह है। इस शो में अथर्व के पिता सत्येंद्र बख्शी (मिंटू) के बारे में भी दिखाया गया कि कैसे उनका हजारीबाग में रेनबो आर्केस्ट्रा ग्रुप ओकनी हजारीबाग था। अथर्व के पिता सत्येंद्र बख्शी ने भी सारेगमपा का ऑडिशन वर्ष 2002 में दिया था। लेकिन उनका सारेगामा के ऑडिशन में चयन नहीं हो पाया था। पर उनके बेटे अथर्व ने उनके सपने को पूरा किया है। इससे पहले एक बड़े रियलिटी शो में अपना जलवा बिखेर चुका है। हजारीबाग के उपायुक्त नैंसी सहाय ने भी हारमोनियम देकर अथर्व को सम्मानित किये थे। अथर्व हजारीबाग में अथर्व के परिवार के साथ हजारीबाग के लोगों में भी बहुत ही खुशियां व्याप्त है। अथर्व हजारीबाग शहर नूरा झील रोड का रहने वाला है। अथर्व बक्शी वर्तमान में मुंबई में अपने पिताजी के साथ रहकर रयान इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वह 10 साल का है। अभी क्लास 5 में पढ़ता है। यह जानकारी शहर के संस्कृति कर्मी डॉ प्रहलाद ने दी एवं अथर्व को शुभकामनाएं अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse