टीम एबीएन, खूंटी। खूंटी के रोमन कैथोलिक मिशन द्वारा मनाया जाने वाला कब्र पर्व की तैयारी की जा रही है। जिसमें आरसी मिशन के अनुयायियों ने अपने पूर्वजों के कब्र को लोगों द्वारा मिट्टी और गोबर से पवित्र किया गया। इसके अलावा सुंदर बनाने के लिए चूना और रंग आदि से पुताई की जा रही है। ताकि कल अपने पूर्वजों के कब्र पर जाकर मिस्सा प्रार्थना की जायेगी। अपने पूर्वजों की कब्र को साफ सफाई के क्रम में अनास्तासिया ने बताया कि आज उनके पूर्वजों के कब्र को साफ-सफाई की और कल चर्च के पादरियों द्वारा प्रार्थना कराया जायेगा। जिसमें वह फूल मोमबत्ती आदि चढ़ाकर उन्हें याद किया जायेगा। अनुपमा कुजूर ने बताया कि पूर्वजों को कल याद किया जायेगा। इसलिए आज उसकी तैयारी के लिए कब्र को ठीक करने के लिए आये हुए हैं। ताकि सही समय से कल उनके कब्र के सामने प्रार्थना कर सकें। कल फूल मोमबत्ती अगरबत्ती आदि दिखाकर प्रार्थना कर नमन करेंगे। फादर विशु बेंजामिन आईंद ने बताया कि कल कब्र पर अब है इसको लेकर के तैयारी की जा रही है, जिसमें तीन स्तर पर 3 पादरियों द्वारा अलग-अलग समय में सभी के पूर्वजों को अलग-अलग समय में बुलाकर प्रार्थना किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग को स्वर्ग प्राप्त हुई है तो कुछ को नहीं हुई है इसलिए जिन्हें स्वर्ग प्राप्ति नहीं हुई है उनकी मोक्ष के लिए कल प्रार्थना किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse