एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को एडिलेड ओवल में बड़ा मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम के लिहाज से इस मुकाबले को जीतना जरूरी है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम के लिए यह मुकाबला जीतना अहम हो गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत को टीम में मौका दे सकते हैं। दिनेश कार्तिक की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है। ऐसे में ऋषभ पंत दिनेश कार्तिक की जगह टीम में जगह बना सकते हैं। वहीं आर अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया जा सकता है। जबकि दीपक हुड्डा के बदले अक्षर पटेल टीम में शामिल हो सकते हैं। भारतीय तेज गेंदबाज शुरूआती ओवरों में विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। लेकिन बीच के ओवरों में टीम के स्पिन गेंदबाजों ने निराश किया है। खासतौर पर आर अश्विन अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। लिहाजा अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को रोहित शर्मा टीम में ला सकते हैं। युजवेंद्र चहल भारत के विकेट टेकर गेंदबाज हैं, बीच के ओवरों में विकेट निकालना उन्हें बखूबी आता है। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगा और साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना भी लगभग पक्का हो जाएगा। यही वजह है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं। केएल राहुल पर भी इस मैच में रन बानने का दबाव होगा। वह पिछली तीन पारियों में बल्ले से नाकाम रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse