टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। हरली पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार योजना के तहत मंगलवार को शिविर लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आवेदन दिया। शिविर में मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास, बृद्धा, विधवा आदि के पेंशन, स्वास्थ्य जांच से संबंधित सर्वाधिक मामले को लेकर ग्रामीण पहुंचे थे। शिविर में कुछ लोगों ने विभाग पर सिर्फ खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले शिविर में जो आवेदन दिए उसपर अबतक करवाई नही हुई। राजस्व से संबंधित शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही यहां पर आधार कार्ड से संबंधित कोई कार्य किया जा रहा है। राशन कार्ड के लिए आवेदन देने पर भी कार्ड नही बनाई जाती है।इस बारे में अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राजस्व से संबंधित कार्य शिविर में भी नही हो पा रहा है। बीडीओ सुशील कुमार राय ने बताया कि नगरपालिका के चुनाव को लेकर कुछ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति जिला में हो गई है जिस कारण शिविर में आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला पार्षद गीता देवी, मुखिया फरजाना खातून, पंचायत समिति गीता कुमारी, उपमुखिया चिंता देवी, डॉ अमरेश कुमार, ललिता कुमारी, दिग्विजय सिंह, नीलम कुमारी, जूही परवीन, निहारिका सिन्हा, गंगासागर, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse