टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। मंगलवार को प्रखंड के डांटों पंचायत भवन में झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना आपके अधिकार-आपके सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ वेदवंती कुमारी, सीओ अनिल कुमार, सीडीपीओ अर्चना एक्का, डॉ वेदराजन, टीवीओ मजहरूल हक, बीएओ अनिराम महतो, बीपीओ अफरोज अख्तर, मुखिया कुवांरी बखला, बीससूत्री अध्यक्ष सरयू यादव सहित प्रखंड सह अंचलकर्मी व स्वास्थ्यकर्मी एवं सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।सरकार की इस योजना से डांटो पंचायत के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने महिला समूह को जेएसएलपीएस द्वारा प्रदत्त 14 लाख का चेक वितरित की। आपके अधिकार-आपके सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में केसीसी के दो, फूलो झानो योजना के पांच, पुराने हैंडपंप की मरम्मत नौ, आशीर्वाद योजना के तीन, मनरेगा जाब कार्ड के पांच, धोती साड़ी वितरण व नया राशन कार्ड के 22, विधवा पेंशन के पांच, वृद्धा पेंशन के 24, पशुधन योजना के तीन व म्यूटेशन के छह सहित कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर 12 आवेदनों पर आन द स्पाट मामले का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ वेदवंती कुमारी ने लोगो को इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम से जुड़कर लाभ प्राप्त करने की अपील की। मौके पर मौजूद सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शिविर में प्राप्त हुए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई कर मामले को सुलझाया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse