बरही : दुलमाहा पंचायत के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड के दुलमाहा पंचायत भवन में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक उमाशंकर अकेला, प्रखण्ड प्रमुख मनोज रजक, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, प्रखण्ड प्रतिनिधि सुनील साहू, मुखिया नारायण यादव, पंसस प्रतिनिधि जितेंद्र गिरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि सरकार झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के सोच और उनके अनुरूप कार्य कर रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से हजारों हजार झारखंड के गरीब लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस कार्यक्रम में रोजगार सृजन के कई योजनाओं को जोड़ा गया है, जिसमें फूलों झानो योजना के तहत हडिया दारू बेचने पर मजबूर थी वैसी हजारों महिलाओं को सरकार के द्वारा सहयोग राशि देकर अन्य रोजगार से जोड़ा जा रहा है। साथ ही राशन कार्ड वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन प्रधानमंत्री आवास सहित अंचल से जुडी समस्या सहित अन्य योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों को मिलता है। इस तरह से कई निर्णय झारखंड सरकार ले रही है। मौके पर जेएसएलपीएस बीपीएम दीपक कुमार, प्रखण्ड व अंचल कर्मी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व सैकडों ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse