पलामू गोलीबारी : पुरानी रंजिश में जेल अधीक्षक के अंगरक्षक ने मारी गोली, गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू केंद्रीय कारागार के अधीक्षक के एक अंगरक्षक को झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान विनीत मिश्रा के रूप में हुई है, जिसने रविवार को नशे की हालत में मेदिनीनगर के काशीनगरी इलाके में कथित तौर पर रिंकू तिवारी पर अपनी सरकारी रिवॉल्वर से गोली चलाई थी। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि इस घटना में रिंकू तिवारी को सीने और दाहिने हाथ में दो गोलियां लगीं। रिंकू को शुरू में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। इस घटना का कारण दोनों के बीच पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज लिया है और वो लगातार इस मामले पर जांच कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा हो जायेगा। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी को इस मामले में कड़ी से कड़ी से सजा मिलना चाहिये। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी गुस्सा है और वो पुलिस से इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse