एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार सुबह जबरदस्त शुरुआत करते हुए नई ऊंचाई को छू लिया। सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में ही 61 हजार के पार चला गया। यह बाजार का 9 महीने का शीर्ष स्तर है। आज के कारोबार में निवेशकों ने शुरुआत से ही पॉजिटिव रुख बनाए रखा और लगातार खरीदारी की, जिससे बाजार ने तीसरी कारोबारी सत्र में भी बढ़त बनाई. सेंसेक्स आज सुबह 319 अंकों की बढ़त के साथ 61,066 पर खुला और कारोबार शुरू किया, जबकि निफ्टी 120 अंक चढ़कर 18,132 पर खुला और ट्रेडिंग शुरू हुई। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों की वजह से आज घरेलू निवेशकों ने भी अपना सेंटिमेंट खरीदारी की ओर बनाये रखा। लगातार निवेश से सुबह 9.26 बजे सेंसेक्स 311 अंक चढ़कर 61,058 पर कारोबार करने लगा, जबकि निफ्टी 99 अंकों की तेजी के साथ 18,112 पर पहुंच गया। एशिया के ज्यादातर शेयर बाजार आज सुबह बढ़त पर खुले और हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पर आज सुबह 0.66 फीसदी की बढ़त दिख रही है तो जापान का निक्केई 0.20 फीसदी के उछाल पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग के बाजार में 2.69 फीसदी का जबरदस्त उछाल है तो ताइवान का बाजार 0.65 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी आज 1.39 फीसदी की बढ़त बना चुका है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट पर 0.74 फीसदी की बढ़त दिख रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse